BSNL का संघर्ष और इसकी पूरी कहानी - BSNL का इतिहास

BSNL का इतिहास

BSNL ka itihas,bsnl ki suruvaat,bsnl ki history,bsnl ki poori kahani,bsnl,bsnl india
दोस्तों ऐसा कोई नहीं होगा जो कि BSNL के बारे में नहीं जनता होगा। बच्चे हो या बड़े ही लगभग सभी BSNL को जानते है। और जाने भी क्यों नहीं लगभग काफी पुराने समय से ही हम BSNL के बारे में सुन रहे है। और हम में से बहुत से लोगों ने BSNL सिम का काफी यूज भी किया है। एक टाइम था जब हर एक के पास BSNL की सिम हुआ करती थी। और BSNL के यूजर्स काफी ज्यादा थे। ओर दोस्तों BSNL कि बात करे तो दोस्तों BSNL का पूरा नाम भारत संचार निगम लिमिटेड है। दोस्तों BSNL भारत सरकार की स्वामित्व वाली सबसे प्रमुख ओर पुरानी दूरसंचार कंपनियों में से एक है। दोस्तों BSNL का एक खास उद्देश्य यह था कि हर कोने तक टेलीफोन और नेटवर्क व्यवस्था करे। दोस्तों आइए जानते BSNL कि सच्चाई और इसकी पूरी कहानी।

BSNL की जड़ें और शुरुवात

दोस्तों BSNL कि जड़े बहुत समय पहले से है। दोस्तों आपको पता नहीं होगा लेकिन BSNL कि जड़े लगभग स्वतंत्रता से भी पहले से जुड़ी हुई है। दोस्तों ब्रिटिश शासन के दौरान 1850 में इंडियन टेलीग्राफ डिपार्टमेंट की स्थापना की गई थी। और 1885 में इंडियन टेलीग्राफ एक्ट लागू किया गया था। जिस से टेलीफोन जैसी सेवाओं को कानूनी तौर पर मान्यता मिल गई थी। आजादी के बाद इस विभाग को भारत सरकार ने संभाला था। और धीरे-धीरे पूरे देश में टेलीफोन नेटवर्क बिछाया था। दोस्तों भारत सरकार द्वारा 1 अक्टूबर 2000 को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम सर्विसेज (DTS) और डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ऑपरेशंस (DTO) को मिलकर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को बनाया था। BSNL ने शुरुवात में भी लाखों ग्राहकों को जोड़ा था। BSNL उस समय की सबसे बड़ी कंपनी बनी ओर उस समय BSNL काफी ज्यादा प्रचलित हुई।

BSNL का प्रदर्शन और गिरावट

दोस्तों 2000 से 2007 टेलीकॉम मार्केट का लीडर BSNL ही था। इस समय के दौरान BSNL ने ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन, और मोबाइल सेवाओं में बहुत ही ज्यादा शानदार प्रदर्शन किया। और साथ में BSNL ने लाखों नए कंक्शन भी दिए। ओर ग्रामीण क्षेत्रों तक अपनी सेवाएं पहुंचाई दोस्तों 2007 में BSNL सबसे बड़ी मोबायर सेवा कंपनियों में से एक बन चुकी थी। दोस्तों 2008 के बाद Vodafone, Airtel, Idea, Reliance Jio जैसी प्राइवेट कंपनियों ने भारत के बाजार में आने लगी। ओर तेजी से अपना कदंब बढ़ाने लगी। ओर यह कंपनियां सस्ती कॉलिंग और तेज इंटरनेट जैसी योजनाएं लेकर आई। जिस से BSNL के उपयोगकर्ता कम हो गए। जिसकी वजह से BSNL काफी पीछे रह गया। ओर देखा जाए तो BSNL ने 4G ओर नई तकनीकों को देर से अपनाया जिसके कारण इसका मार्केट शेयर कम होता गया।

BSNL की रणनीति और अहमियत

BSNL ka itihas,bsnl ki suruvaat,bsnl ki history,bsnl ki poori kahani,bsnl,bsnl india
दोस्तों 2019 में BSNL और MTN को एकसाथ मिलकर एक नई रणनीति बनाई ओर सरकार ने BSNL को बचाने के लिए ओर इसे आगे बढ़ाने के लिए कई पैकेज भी दिए। कंपनी फाइबर ब्रॉडबैंड ओर डिजिटल सेवाओं पर जोर दे रही है BSNL ने हाल में 4G लाने की तैयारी शुरू कर दी है। और जल्द ही 5G लाने की योजना भी बना रहा है।
  • दोस्तों आपदा के समय सबसे ज्यादा सक्रिय BSNL ही रहती है।
  • BSNL को भारत की एक मात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी माना जाता है।
  • दोस्तों BSNL ने दूर दराज तक जैसे कि ग्रामीण क्षेत्रों तक भी नेटवर्क पहुंचने की अहम भूमिका निभाई है।
  • BSNL को देश में डिजिटल इंडिया का एक अहम हिस्सा मन जाता है।
  • दोस्तों BSNL अब भी करोड़ों ग्राहकों के साथ सक्रिय है और यह अब भी अपनी सेवाएं दे रही है।
  • दोस्तों 2025 में BSNL 4G को बड़े स्तर पर लॉन्च करने की योजना बना रहा है और साथ में 5G की तैयारी भी करने में लगा हुआ है।

BSNL की दी जाने वाली सेवाएं

  • BSNL मोबाइल सेवा 2G, 3G ओर अब 4G की ओर कदम बढ़ा रहा है
  • भारत फाइबर ब्रॉडबैंड
  • लैंडलाइन सेवा 
  • एंटरप्राइस सॉल्यूशंस और डिजिटल सेवाएं
  • इंटरनेट लिज्ड लाइन
यह भी पढ़ें - 

निष्कर्ष

दोस्तों एक समय था जब BSNL सबसे आगे हुआ करता था। फिर बहुत सी नई कंपनियां आने के कारण पीछा जाता गया। लेकिन देखा जाए तो आज भी BSNL देश की डिजिटल रीढ़ है। आने वाले समय में अगर BSNL 4G, 5G की बेहतरीन तकनीकों को अपनाता है। तो समय के साथ फिर से BSNL मजबूती के साथ मार्केट में फिर से जाएगा। ओर हमे बेहतरीन ओर नवीन सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्षम होगा।

टिप्पणियाँ