Redmi Note 15 5G 108Mp Camera Or Kam Price Me Anokhe Features

Redmi Note 15 5G,Redmi Note 15,redmi phone,redmi note series

Xiaomi अपने बेहतरीन ओर सुंदर डिजाइन के लिए जाना जाता है। Xiaomi ने हाल ही में note series का एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जिसका नाम है Redmi Note 15 भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद काफी ज्यादा बिकते है और लोगों को खास तौर पर Redmi का इंतजार भी रहता है। तो आइए जानते है क्या यह फोन Redmi यूजर्स के लिए कितना फायदेमंद रहने वाला है और आखिर क्या नया है इस स्मार्टफोन में जो इसे बाकी फोन से अलग बनाएगा।

Redmi Note 15 Design 

डिजाइन के मामले में भी Redmi Note 15 पर काफी ध्यान दिया गया है। इस फोन में इस सीरीज के फोन के फोन के मुकाबले काफी कम वजन दिया गया है। इसका वजन केवल 178g है यह फोन 7.35mm स्लिम है जो कि यूजर्स को एक अलग अनुभव वाला लुक देता है।

Redmi Note 15 Display 

इसमें काफी बेहतरीन Amoled Display दी गई है। इसमें आपको 6.77 इंच की डिस्प्ले मिल जाती है जो 120Hz रिफ्रेशरेट को सपोर्ट करती है। और 3200 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ मिलती है। डिस्प्ले की सबसे खास बात यह है कि इसमें वेट टच 2.0 मिलता है जिस से आप गिले हाथों से भी फोन को आसानी से यूज कर पाओगे।

Redmi Note 15 Performance 

परफॉर्मेंस में भी यह फोन कम नहीं है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 दिया गया है जो कि 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। गेमिंग में भी होगा दमदार साबित।

Redmi Note 15 Camera 

Xiaomi ने इसमें ओर भी ज्यादा बेहतरीन कैमरा देने की कोशिश की है। इसमें आपको 108Mp का प्राइमरी कैमरा मिलेगा जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है। इसके साथ 8Mp का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है। इसमें 20Mp का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Redmi Note 15 Battery 

इस फोन में आपको 5520mAh की बैटरी मिलेगी। यह बैटरी के मामले में भी किसी से कम नहीं यह बैटरी 45W के टर्बो चार्जर को सपोर्ट करेगा।

भारत में कीमत

Redmi Note 15 को दो स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है।

8GB + 128GB - 22,999

8GB+ 256GB - 24,999

निष्कर्ष

दोस्तों कीमत में काफी बजट फ्रेंडली फोन है। अगर आपको 25,000 के अंदर एक बढ़िया फोन लेना है। तो ये फोन आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। मिडिल रेंज में फीचर्स के मामले में ये किसी से कम नहीं है।

टिप्पणियाँ